घोरावल: जोरूखाड़ में किशोर जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा, किया गया जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के विंढ़मगंज थाना के जोरूखाड़ गांव में सोमवार को जामुन तोड़ने के दौरान एक किशोर पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान फुलवार निवासी 17 वर्षीय सत्यम यादव पुत्र दयानंद यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सत्यम अपने पड़ोसी युवक के साथ जोरूखाड़ गांव में जामुन तोड़ने गया था। दोनों पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहे थे।