पल्स पोलियो अभियान में 94.49% उपलब्धि, जिले में 2.62 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई दो बूंद ज़िंदगी की, बिलासपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 लाख 62 हजार 816 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। शेष बच्चों को कवर करने घर-घर भ्रमण जारी है। कलेक्टर ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की।