परसिया: पिपरिया रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज खिसका, 12 घंटे में साढ़े पांच सौ टन वजनी पुल अपनी जगह से हटा
हजारों नागरिकों को जिस दिन का इंतजार था आज वह दिन आ गया। पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज के बाक्स को उसकी जगह पर खिसका दिया गया। साढे पांच सौ टन वजनी पुल को बारह घंटे में खिसकाया गया। गुरुवार को छह बजे तक पुल पर काम जारी था।बीते चार महिनों से पुल निर्माण के कारण यातायात बंद है। हजारो नागरिकों को लंबी दूरी तय कर आना जाना पड रहा था।