बरही: बरही नगर में इलेक्ट्रिकल दुकान पर हुई चोरी,दुकान का छज्जा काटकर चोरों ने हजारों रुपए कीमती सामान किया पार,पुलिस जांच में
Barhi, Katni | Jul 4, 2026 बरही नगर के डोली रोड पर संचालित अंकुश इलेक्ट्रिकल दुकान का छज्जा काटकर चोरों ने हजारों रुपए कीमती सामान पार कर दिया पीड़ित दुकानदार अंकुश गौतम ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर गया था सुबह आकर देखा तो टपरे का छज्जा काट कर चोरों ने हजारों रुपए कीमती सामान पार कर दिया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस घटना की जांच कर रही है।