मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में सीएम के आने से पहले हंगामा, पुलिस और गोस्वामी के बीच बहस, गोस्वामी ने फाड़े कपड़े
सीएम योगी के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में उस समय अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया जब बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे गोस्वामी समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में कॉरिडोर हाय-हाय के नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा और सेवायतों के बीच तीखी बहस हुई जिसमें गोस्वामी ने आक्रोश में खुद ही फाड़े कपड़े