धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के जसपुर मार्ग पर मेघपुर तिराहे पर कैंटर और कार की टक्कर में दो कार सवार गंभीर रूप से घायल
Dhampur, Bijnor | May 19, 2026 अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव कासमपुर गढी निवासी साकिब और फैसल कार से अफजलगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। जसपुर मार्ग पर मेघपुर तिराहे के पास एक कैंटर से उनकी कार की टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर किया गया है।