सुनेल: उन्हेल क्षेत्र में लगातार बारिश से उड़द की फसल प्रभावित, उत्पादन में आई गिरावट
Sunel, Jhalawar | Sep 16, 2025 उन्हेल क्षेत्र में लगातार बारिश से उड़द की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है।जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आई है।मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसानों ने बताया है कि उन्हेल क्षेत्र में सीजन में कई बार लगातार बारिश हुई है। जिससे उड़द की फसल खराब हो गई है।फसल को धूप नहीं मिलने से कई किसानों की फसले चौपट हो गई है।जब फसल की थ्रेशिंग करवाई तो काफी कम उत्पादन आमने आया।