लालगंज नगर स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के बीस परीक्षार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद के साथ ही क्षेत्र व विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र व प्रबन्धक विकास मिश्र ने सफल मेधावियों को बधाई देते हुए मेधावी बच्चों के साथ ही सैनिक स्कूल परीक्षा से जुड़ी तैयारी कराने वाले शिक्षकों का सम्मान किया।