किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में लाडो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली गई बिंदोरी, गुर्जर समाज ने दिया समानता का संदेश
Kishangarhbas, Alwar | Apr 18, 2026
किशनगढ़ बास नगर पालिका क्षेत्र के गुर्जर वाटी मोहल्ले में बेटी और बेटों के बीच समानता का एक उदाहरण देखने को मिला शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुर्जर वाटी निवासी शिवहरि गुर्जर के परिवार ने अपनी बेटियों वर्षा और दीक्षा की शादी से पहले सभी रस्में बेटों की तरह ही निभाई। दोनों की शादी रविवार को होगी। बिंदोरी में सब जमकर झूमे और नाचे।