रीठी: भ्रष्टाचार छिपाने के लिए नहीं बुलाई जा रही ग्राम पंचायत मुंहास में पंचों की बैठक?
Rithi, Katni | Jun 9, 2026 कटनी जिले के रीठी जनपद केवग्राम पंचायत मुहास में पंचायत सचिव और सरपंच पर पंचों की बैठक नहीं कराने के आरोप लगे हैं। उपसरपंच और पंचों ने जनपद पंचायत रीठी के सीईओ को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि जनवरी माह से अब तक ग्राम पंचायत की समस्त पंचों की बैठक नहीं बुलाई गई है।