नौबतपुर: हल्की बारिश में ही नौबतपुर के 'विकास' की सच्चाई हुई उजागर
नौबतपुर नगर में हल्की बारिश ने ही कथित विकास कार्यों की पोल खोल दी। सड़कों पर जलजमाव और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था ने ‘स्वस्थ नौबतपुर’ और ‘सुंदर नौबतपुर’ जैसे दावों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और आमजन को