लखनपुर डबल मर्डर केस में अनूपपुर पुलिस ने राजेंद्र पटेल के बेटे आलोक उर्फ सूरज (18) और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। संपत्ति विवाद में 5 लाख रुपये देकर पिता और नौकरानी की हत्या करवाई गई, जबकि सौतेली मां गंभीर हालत में मिलीं। दो आरोपी अभी फरार हैं। किशोर के मोबाइल से मिली पूरी प्लानिंग का वीडियो पुलिस ने जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।