सहतवार कस्बे में छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पित करते हुए सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।बृहस्पतिवार के दिन नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र देश में खुशहाली और समाजवाद लाना चाहते थे। उनके बताए हुए मार्गों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।