सिकंदरा: रोहिनी गांव के पास हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश गुर्जर ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अकबर