हाथरस: किशोरी के गले में पड़ा दुपट्टा बाइक में फंसने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर खुर्द निवासी एक किशोरी काजल पुत्री संजय के गले में पड़ा दुपट्टा बाइक मे फंसने के कारण किशोरी चोट लगने से घायल हो गई। आनन फानन में किशोरी को घायल हालत में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।