चक्रधरपुर की आरपी कॉलोनी से एक वृद्ध गुरुवार को लापता हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने शनिवार शाम दी। इस सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला कुछ भी बताने में असमर्थ है। वह आरपी कॉलोनी में अपनी बेटी के घर में रहती थी। परिजनों ने बताया कि महिला का नाम द्रौपदी पूर्ति है और उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है।