कटनी ग्रामीण: देखरेख के अभाव में दम तोड़ रही पुरानी बावड़ी, बकलेहटा गांव की ऐतिहासिक धरोहर हुई जर्जर
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बकलेहटा में स्थित वर्षों पुरानी बावड़ी आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार हो चुकी है। कभी गांव की पहचान और जल संरक्षण का प्रमुख स्रोत रही यह ऐतिहासिक बावड़ी अब धीरे-धीेरे क्षतिग्रस्त होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बावड़ी की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं