बौंसी: सड़क हादसे में मृत नवनीत झा को श्रद्धांजलि, बौसी के शहरवासियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Bausi, Banka | Apr 4, 2026 बौंसी प्रखंड के गुड़िया मोड़ निवासी नवनीत झा की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है । शनिवार शाम करीब पांच बजे शहर के स्थानीय पाठक बाजार स्थित होटल में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । सभा में बड़ी संख्या में शहरवासियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।