राजगढ़: राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर पीपलबे आश्रम के पास ट्राली में घुसी मोटरसाइकिल, एक की मौत, दो घायल
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने बताया कि पीपलबे आश्रम के पास राजगढ़ ब्यावरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में एक मोटरसाइकिल घुस गई इस हादसे में संकट मोचन निवासी मिथुन की मौत हो गई। जबकि धर्मराज और मुकेश गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।