हरदा में कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
हरदा। लोकतंत्र और संविधान पर कथित हमले के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को ब्लैक डे मनाते हुए जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। यह आंदोलन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टियां और तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
Huzur, Bhopal | Oct 8, 2026