सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने 11 घंटे में एक अपहर्ता को किया बरामद, एक अभियुक्त को हरोड़ा कट से किया गिरफ्तार
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मात्र 11 घंटे में अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए एक अभियुक्त आरिफ को रविवार दोपहर 3:30 बजे हरोड़ा कट से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार, उप निरीक्षक देवकरण शर्मा मौजूद रहे।