सागर: भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, सुरखी क्षेत्र में शोक, प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
Sagar, Sagar | Dec 22, 2025 भाजपा के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का बीती रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार रात लगभग 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सागर जिले में शोक की लहर फ़ैल गईं।