थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी रोबिन चौधरी का नगर में हाईवे किनारे कपड़ों का शोरूम है। वह शनिवार को शोरूम का ताला लगाकर बाहर गए थे। दिन में दोपहर करीब 12 बजे उनके शोरूम में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोर लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। चोर डीवीआर भी ले गए। जिससे उनकी तस्वीर कैमरे में कैद न हो जाए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। चोरी की जानकारी ली।