उदयपुर जिले के भटेवर सहित कई गांवो में सिंचाई विभाग द्वारा साफ सफाई के बिना ही नहरों में पानी खोल दिया गया। सोमवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार भटेवर में अभी नेशनल हाइवे 162ई का काम प्रगति पर चल रहा है। यहां पर पुलिया निर्माण करवाने से नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही पूरी नहर में कचरा ओर गंदगी भी भरी हुई है।