श्योपुर: बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू छात्रों ने थाना कोतवाली का किया भ्रमण, एक्सपोजर विजिट में जानी कानूनी प्रक्रिया
श्योपुर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं ने शनिवार को दोपहर 3 बजे थाना कोतवाली श्योपुर का एक्सपोजर विजिट किया जहां कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी।