ऊंचाहार: झोंकवारा गाँव में बुजुर्ग महिला पर गिरी सीमेंट की चादर, ऊँचाहार सीएचसी में मृत घोषित
प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आये तूफान ने कई जगहों पर भारी तबाही मचाई, इस दौरान एक बुजुर्ग महिला को जान गंवानी पड़ी।नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोंकवारा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय रामदेई दरवाजे पर लेटी हुई थी, इसी दौरान तेज तूफान आ गया, तभी पड़ोसी के दरवाजे रखी सीमेंट की चादर उस पर गिर गई, ऊँचाहार सीएचसी में उसे मृत घोषित किया गया।