ललितपुर: जनपद में तेज आंधी और बारिश से एक की मौत, इंटरनेट सेवा बंद, खेतों में फसल खराब, कई मकानों की छप्पर उड़े
ललितपुर में तेज आंधी के साथ गुरुवार एवं शुक्रवार की मध्य रात्रि अचानक हुई बारिश से जिला मुख्यालय पर कई जगहों पर लगी हुए होर्डिग आदि धराशाई हो गए। वहीं किसानों के खेतों में रखी हुई फसले पानी से भीगने के कारण खराब होने की आशंका है।कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित हो गई।वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर सहित तीन बकरियां की मौत हो गई।