शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाबूल्दा, भानपुरा में हायर सेकेंड्री विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि निरीक्षक श्री रमेश चंद्र डांगी, थाना प्रभारी थाना भानपुरा, जिला मंदसौर रहे।