शंकरपुर: प्रधानमंत्री सोलर योजना पर जदयू की बैठक, घर-घर जागरूकता अभियान का आह्वान
शंकरपुर में प्रधानमंत्री सोलर योजना को लेकर जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में बताया गया कि एपीएल उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर और बीपीएल परिवारों को एक किलोवाट का मुफ्त सोलर पैनल देने की योजना है, जिससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलेगी।