राजमहल भीडीजे क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया।