बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव स्थित इंडियन बैंक से पैसा निकासी कर घर लौट रही एक महिला को दो की संख्या में रहे बदमाशों ने स्प्रे मार कर ₹50000 छीनकर फरार हो गए। मामला शनिवार की बताई जा रही है। इस मामले में थाने में पीड़ित महिला उषा देवी ने लिखी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।