बीते 6 नवम्बर को अथमलगोला थाना क्षेत्र के धोकल राय के टोला स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित राजा ठाकुर के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई करीब 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 50 हजार रुपये का मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर सभी जेवर एवं 7000 रुपये नकद बरामद कर लिया है।