ऊंचाहार: ब्रहमौली बाजार में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत, स्कूटी सवार रेलवे कर्मचारी की हुई मौत
रायबरेली प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर ब्रहमौली बाजार में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बाइक व स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में स्कूटी सवार सुमित दुबे 35 वर्ष पुत्र बृजेश निवासी झलवा जनपद प्रयागराज सड़क पर गिरकर घायल हो गये, सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे विभाग में था।