लोहारू: स्वर्ण जयंती पार्क लोहारू में मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि, दोषियों पर की सख्त कार्रवाई की मांग
Loharu, Bhiwani | Apr 25, 2025 जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुए जघन्य हत्याकांड में दिवंगत निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु लोहारु के स्वर्ण जयंती पार्क में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा एकत्रित होकर मौन धारण किया गया। इस दौरान सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों के साथ एकजुटता प्रकट की।