अजयगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक के प्रथम नगर आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा के लिए सोमवार को रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने की। बैठक की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला अ