तालबेहट: बांसी के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, हालत मरणासन्न, तालबेहट से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
बांसी सिंघई पेट्रोल पंप के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, जिस कारण युवक की हालत मरणासन्न हो गई स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया है।