मंडी: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: हिमाचल प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम
Mandi, Mandi | Sep 17, 2025 हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया है। यह 15 दिवसीय कार्यक्रम राज्यभर में महिलाओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता सत्रों के माध्यम से एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।