बालोद: नगरीय निकाय कर्मचारी 13 जुलाई से पुरानी पेंशन, नियमित वेतन और एरियर भुगतान समेत पांच मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे
Balod, Balod | Jun 22, 2026 नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ, नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ के आह्वान पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने 13 जुलाई से रायपुर के तूता में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी को ज्ञापन सौंपा।