कटनी नगर: चंचलानी हत्याकांड: सरेंडर से पहले आरोपियों ने थाने के बाहर बनवाई वीडियो, मूछों पर ताव देते हुए हुए वायरल
हाल में ही माधव नगर में हुए रोहित चंचलानी हत्याकांड के मामले में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तीन आरोपी माधव नगर थाने के अंदर जाने से पहले अपना एक वीडियो बनाते दिखाई दे रहें है। जिसमें आरोपियों के द्वारा यह कहा जा रहा हैं की हम अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहे हैं, बुधवार सुबह 11 बजे वीडियो वायरल होना बताया जा रहा है।