कटनी नगर: चाका बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बंदर को मारी टक्कर, गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने किया रेस्क्यू
चाका बाईपास रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बंदर को टक्कर मारदी सूचना पर गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास सहित यहां से गुजर रहे नागरिको द्वारा मदद करते हुए बंदर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन अमले को सूचना दी गई लेकिन उनके पास कोई उपकरण ही नहीं था। यह घटना आज मंगलवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर घटित हुई। बंदर का प्राथमिक इलाज कर उसे वन विभाग को सौंपा।