आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक कर्णेश्वर धाम में वार्षिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव का शुभारंभ को विधिवत रूप से हो गया। महोत्सव के प्रथम दिवस माता कर्मा एवं हनुमान जी के नव-निर्मित मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।