रामपुर: शनिवार को पुलिस लाइन में महिला प्रशिक्षुओं के साथ पुलिस अधीक्षक ने आयोजित किया सैनिक सम्मेलन
Rampur, Rampur | Jul 26, 2025 शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही महिला प्रशिक्षुओं के साथ एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी उपस्थित थे। एसपी ने महिला प्रशिक्षुओं की समस्याओं और सुझावों को सुना।