परपा थाना क्षेत्र के ग्राम देऊरगांव में मंगलवार शाम 6 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो ने टैक्सी वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक नौ लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक की तेज और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो चालक की जमकर पिटाई की।