खिरकिया: खिड़कियां सहित जिले में 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के मामलों का होगा समझौते से निपटारा।
हरदा जिले में चेक बाउंस (धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम) से जुड़े मामलों के त्वरित और आपसी समझौते से निराकरण के लिए 18 जुलाई और 21 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया जा रहा है।