अमरोहा: अमरोहा में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की झूठी अफवाह पर पेट्रोल पंप पर लोगों की लगी भीड़
Amroha, Amroha | Apr 5, 2026 अमरोहा में डीजल और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह ने अचानक हड़कंप मचा दिया। अफवाह फैलते ही शहर और देहात के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के जरिए यह खबर तेजी से फैली कि जल्द ही ईंधन की किल्लत होने वाली है। इसके बाद लोग घबराकर अपने-अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे।