हिसार जिले के थाना बास क्षेत्र के सिंघवा गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित एक मिल्क प्लांट में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। यह वारदात 24 अक्टूबर की रात को हुई, जिसका खुलासा अगले दिन सुबह प्लांट मालिक सुमित द्वारा ताले टूटे देखने पर हुआ।