चुनार: जमालपुर के मठना गांव के पास टूटे खंभे के सहारे बिजली का हाईवोल्टेज तार दे रहा है हादसे को दावत
मठना में टूटे खंभे के सहारे बिजली का हाईवोल्टेज तार दे रहा हादसे को दावत। विकास खंड-जमालपुर,मीरजापुर में कंचनपुर मार्ग पर ग्राम-मठना के पास ग्यारह हजार लाइन का बिजली का पोल काफी दिनों से टूटा हुआ है। जिस पर बिजली विभाग के लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे दूसरे खंभे में तार से बाध कर काम चला रहे हैं। शिकायत के बावजूद विभाग जुगाड़ से ही काम चल रहा है।