पिपरिया: पिपरिया थाना की पुलिस ने मुरवरिया गांव से लोन डिफाल्टर वारंटी को किया गिरफ्तार
पिपरिया थाना के पुलिस ने मुरवरिया गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय योगा यादव के पुत्र लोन डिफाल्टर वारंटी सीताराम यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 12 बजे पिपरिया थाना से पेशी हेतु नीलाम पत्र पदाधिकारी कार्यालय लखीसराय भेजा गया. पुलिस के मुताबिक उनके विरुद्ध यूको बैंक का ऋण बकाया होने के कारण पूर्व से ही वसूली की कार्रवाई चल रही थी.