कायमगंज: गांव सिरौली में गली के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे से दोनों पक्ष के पांच लोग हुए घायल
नवाबगंज के गांव सिरौली में गली के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष से गुलाब सिंह उनके बड़े भाई छंगेलाल राजू और चचेरी बहन मोहिनी घायल हो गई।दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र और उनके पुत्र रवि घायल हो गया। पुलिस में दोनों पक्षों की तहरीर पर सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई हैं।