रामगंजमण्डी: गोर्धनपुरा में नाला निर्माण का विरोध, महिलाओं ने मिट्टी डालकर काम रुकवाया
रामगंजमंडी नगर पालिका द्वारा गणेश नगर क्षेत्र के नाले को गोर्धनपुरा माताजी रोड स्थित मुख्य नाले से जोड़ने के प्रस्तावित कार्य का मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष निर्माण स्थल पर पहुंचे तथा नाले में मिट्टी डालकर कार्य रुकवा दिया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे प्रद